14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों का काफिला गुजरते समय एक आतंकी आत्मघाती हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए। भारत सरकार ने आतंक को पनाह देनेवाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और शनिवार को पहला कदम उठाते हुए एक्साइड ड्यूटी 200 प्रतिशत बढ़ा दी।
ऐसे ही सरकार के अन्य कदमों के बारे अमर उजाला डॉट कॉम ने पाठकों की राय जाननी चाही थी। हमने ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि क्या भारत को पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के व्यापार और संपर्क खत्म कर देना चाहिए?
पोल के जवाब में हमें कुल 6848 वोट मिले। इनमें 93.98 फीसदी (6436 वोट) पाठकों ने माना कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के व्यापार और संपर्क खत्म कर देना चाहिए। वहीं, 6.02 फीसदी(412 वोट) पाठकों ने माना कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के व्यापार और संपर्क नहीं खत्म करना चाहिए।