अमर उजाला के पिछले पोल के मुताबिक सवाल ये था कि क्या भारत में साइबर सुरक्षा को लेकर पर्याप्त मानकों का पालन किया जाता है? इस पर पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सवाल पर कुल 2884 वोट आए। बता दें कि 81.17% (2341) लोगों को ऐसा नहीं लगता कि भारत में साइबर सुरक्षा को लेकर पर्याप्त मानकों का पालन किया जाता है? जबकि इस सवाल के पक्ष में 18.83% (543) लोग सामने आए। अमर उजाला, पोल के जरिए किसी भी मुद्दे पर जनता की राय इकट्ठा करने की कोशिश करता है और पाठकों की भागीदारी इसे अहम बनाती है। इसीलिए आपसे अपील है कि आप भी जुड़ें।