फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: इजरायल से दोस्ती बढ़ाकर चीन-पाक के लिए चुनौती बन सकता है भारत

Mon, 15 Jan 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 6 दिन के भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा भी भारतीय दौरे पर उनके साथ हैं। किसी इजरायली प्रधानमंत्री का ये 14 साल बाद भारतीय दौरा है।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि इजयारली पीएम के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए नेतन्याहू ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। 

बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी तीन मूर्ति चौक पहुंचे, जहां उन्होंने हाइफा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही तीन मूर्ति चौक का नाम बदलकर तीन मूर्ति हाइफा चौक रख दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया 'मेरे अच्छे दोस्त मोदी को शुक्रिया उन्होंने एयरपोर्ट पर मुझे रिसीव किया। हम दोनों एकसाथ मिलकर इजरायल और भारत के रिश्तों को और मजबूत करेंगे।'

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या इजरायल से दोस्ती बढ़ाकर चीन-पाकिस्तान के लिए चुनौती बन सकता है भारत'? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुल 5161 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 83.63 फीसदी (4316 वोट) ने माना कि यह चीन-पाक के लिए चुनौती बन सकता है। जबकि 16.37 फीसदी पाठकों (845 वोट) पाठकों ने माना कि इजरायल से दोस्ती बढ़ाकर भारत चीन-पाक के लिए चुनौती नहीं बन सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें