इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दर्दनाक हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से ज्यादा घायल हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब लोगों को इस तरह के हादसे का सामना करना पड़ा हो। कानपुर में हुए इस भयावह रेल हादसे के बाद अमर उजाला डॉट कॉम ने पाठकों से सवाल पूछा कि, 'क्या रेल हादसों को रोकने के लिए सरकारें लापरवाह रवैया अपनाती रही हैं?'
कुल 7,018 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 78.56 फीसदी यानि 5,513 पाठकों ने माना कि हां, रेल हादसों को रोकने के लिए सरकारें लापरवाह रवैया अपनाती रही हैं। 17.47 फीसदी यानि 1,226 पाठकों का मानना है कि सरकार लापरवाह रवैया नहीं अपनाती हैं। वहीं 3.98 फीसदी यानि 279 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।