दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने साधारण पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दुकानदारों को केवल ग्रीन पटाखे बेचने के आदेश दिए गए हैं।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सरकार इस बार दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण कम करने में कामयाब होगी?'
पोल के जवाब में हमें कुल 2,395 वोट मिले। इनमें 71.82 फीसदी (1720 वोट) पाठकों ने माना कि सरकार इस बार भी दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण को कम करने में कामयाब होगी नहीं हो पाएगी, जबकि 28.18 फीसदी (675 वोट) पाठकों ने कहा कि सरकार इस बार दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण कम करने में कामयाब होगी।