फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: ईद के बाद भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर में युद्ध विराम खत्म कर देना चाहिए

Sun, 17 Jun 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने रमजान के महीने में कश्मीर में लागू गए सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ऐलान किया कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को फिर से शुरू किया जाए। बता दें कि रमजान के महीने में सीजफायर के दौरान आतंकी हमलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। सीजफायर के फैसले की चौतरफा आलोचना के बीच केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सुरक्षाबल आतंकी हमलों को रोकने, हिंसा करने और लोगों को मरने से बचाने के लिए पहले की तरह सभी जरूरी कदम उठा सकती हैं। सरकार जम्मू और कश्मीर में आतंक और हिंसा मुक्त वातावरण बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगी।'

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या ईद के बाद भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर में युद्ध विराम खत्म कर देना चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 5791 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 73.77 फीसदी (4272 वोट) पाठकों ने माना कि ईद के बाद भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर में युद्ध विराम खत्म कर देना चाहिए। 26.23 फीसदी (1519 वोट) पाठकों ने माना कि ईद के बाद भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर में युद्ध विराम खत्म नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें