फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: राजनाथ सिंह हैं यूपी में सीएम पद की पहली पसंद

Sun, 12 Mar 2017 08:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचंड बहुमत के साथ मैदान यूपी विधानसभा चुनाव में मैदान मारने वाली भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री पद के चेहरे की है। क्योंकि चुनावों में तो पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा आगे कर मैदान में कूद पड़ी थी, लेकिन सरकार बनाने के लिए ऐसे चेहरे की जरूरत होगी जो जनता की उम्‍मीदों और पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके।
विज्ञापन


इसको लेकर अमर उजाला ने पाठकों के सामने एक ऑनलाइन पोल किया। इस पोल में सवाल पूछा गया था कि "आपकी नजर में यूपी के सीएम पद के लिए सबसे बेहतर कौन हैं?"

इस पोल में 14863 लोगों ने हिस्सा लिया। 53.45 (7938 वोट)फीसदी लोगों का मानना है कि यूपी में राजनाथ सिंह सीएम पद के सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं। वहीं 28.92 (4295 वोट) फीसदी पाठकों की पसंद केशव प्रसाद मौर्या हैं। इसके अलावा 10.52 (1562 वोट) फीसदी पाठकों ने मनोज सिन्हां को बेहतर सीएम पद का उम्मीदवार बताया तो वहीं महेश शर्मा 7.11 (1056 वोट) फीसदी लोगों की पसंद बने हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें