फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: J&K के पूर्व सीएम को PoK के मामले में नकारात्मक बयान नहीं देने चाहिए

Sun, 12 Nov 2017 07:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बताया है। यही नहीं उन्होंने कहा कि यह हिस्सा पाकिस्तान का ही रहेगा। फारूक ने कहा, ‘आंतरिक स्वायत्तता हमारा अधिकार है। केंद्र सरकार को इसे बहाल करना चाहिए। तभी कश्मीर घाटी में शांति लौटेगी।’
विज्ञापन


कश्मीर पर  पूर्व सीएम के इस बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया हालांकि यह पहला बार नहीं जब उन्होंने इस तरह की बयानबाजी की हो। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब फारूख सत्ता में थे तो तब उन्होंने इस तरह की मांग नहीं कि लेकिन अब जब वह सत्ता से दूर हैं तो ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन सच तो ये है कि कश्मीर के युवा समझदार है।'

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को पीओके के मामले में ऐसा बयान देना चाहिए? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुल 7568 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 9.02 फीसदी (683 वोट) पाठकों ने माना कि पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसे बयान देने चाहिए। जबकि 88.54 फीसदी पाठक (6701 वोट) लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। वहीं, 2.43 फीसदी (184 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें