गुजरात विधानसभा चुनाव में अब तक के सबसे कड़े मुकाबले में भाजपा की विजय पताका फिर लहराने जा रही है, जहां पार्टी पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सत्ता में है। उधर, हिमाचल प्रदेश की सत्ता कांग्रेस के हाथ से छिनने जा रही है। चुनाव बाद करवाए गए सभी एक्जिट पोल इन नतीजों की ओर ही इशारा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुके गुजरात विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी, लेकिन लगता है कि सत्ता विरोधी लहर नहीं चली और वोटर अभी उसे मौका देने के पक्ष में नहीं हैं।
राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें चाहिए और भाजपा को इससे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को बहुमत के लिए जरूरी 35 से ज्यादा सीटें प्राप्त होने की उम्मीद है। गुजरात के उलट एक्जिट पोल वहां सत्ता विरोधी लहर की ओर संकेत कर रहे हैं।
यदि आप भी इस पोल में अपनी राय देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
अमर उजाला डॉट.कॉम ने ऑनलाइन पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि गुजरात और हिमाचल चुनावों के एग्जिट पोल सटीक साबित होंगे? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 19, 067 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 64.96 फीसदी (12386 वोट) ने माना कि एग्जिट पोल सही साबित होंगे। यानि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार पर लोगों ने मुहर लगा दी है। वहीं 30.05 फीसदी पाठक (5729 वोट) ने एग्जिट पोल को झूठा बता रहे हैं। इनका मानना है कि एग्जिट पोल सही साबित नहीं होंगे। वहीं, 4.99 फीसदी (952 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।