फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 93.23% बोले- जुमलेबाजी के चक्कर में असल मुद्दे पीछे छूटे

Thu, 23 Feb 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में सभी पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए हर कोशिश रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी, मायावती, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लगातार कई रैलियां की। इन रैलियों में वोटरों को लुभाने के लिए जुमलेबाजी भी जारी रही। जहां पीएम मोदी ने माया और अखिलेश पर निशाना साधा, तो वहीं माया ने सुल्तानपुर में मोदी को दलित विरोध तक कह डाला।
विज्ञापन


वहीं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात सरकार के विज्ञापन पर हमला बोला और पीएम मोदी की खिंचाई की। कुल मिलाकर एक-दूसरे की खींचातानी में कोई पीछे नहीं रहा और इनके चुनावी भाषण से असल मुद्दे गायब रहे। इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। इस ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा, क्या राजनेताओं की जुमलेबाजी के चक्कर में असल मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?

कुल 16,331 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 93.23 फीसदी (15,226) पाठकों ने जवाब दिया कि हां आपसी जुमलेबाजी की वजह से असल मद्दे पीछे छूट रहे हैं। 5.33 फीसदी (871) पाठकों की नजर में पार्टियां की जुलमेबाजियों के साथ-साथ असल मुद्दों पर भी ध्यान दे रही हैं। वहीं 1.43 फीसदी (234) पाठकों ने जवाब देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें