फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: चुनावी नतीजों ने साबित किया 'विकास ही देश का सबसे बड़ा मुद्दा'

Tue, 19 Dec 2017 07:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
amar ujala poll - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोमवार (18 दिसंबर) को आए गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, 'जीतेगा भाई जीतेगा, विकास ही जीतेगा' का नया नारा दिया था। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा था कि विकास के मार्ग से ही जनता की समस्याओं का समाधान होगा। पिछले कई चुनावों में भाजपा को लगातार जीत मिली है जो कि सिर्फ विकास के मुद्दे पर ही मिल सकी है। लेकिन विकास का कोई मजाक उड़ाए ये देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता। बीजेपी पसंद हो या नहीं विकास डिरेल न करें क्योंकि देश में विकास की भूख है।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि विकास ही देश का सबसे बड़ा मुद्दा है?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 18,587 वोट मिले। इनमें 67.63 फीसदी (12,571 वोट) पाठकों ने माना कि हिमाचल और गुजरात के चुनावी नतीजों ने साबित किया है कि विकास ही देश का सबसे बड़ा मुद्दा है, जबकि 29.46 फीसदी (5,476 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि विकास देश के लिए सबसे बड़ा मुद्दा नहीं है । वहीं 2.91 फीसदी (540 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें