यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा। ऐसे में किसी एक व्यक्ति को हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि होली के बाद हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।
इस मामले पर अमर उजाला ने एक ऑनलाइन पोल किया जिसमें सवाल पूछा गया कि " क्या कांग्रेस से गठबंधन के चलते यूपी चुनाव में सपा की हार हुई है?" इस पोल में 21361 पाठकों ने हिस्सा लिया।
पोल के जवाब में 59.07 (12618 वोट) फीसदी पाठकों ने माना कि यूपी में सपा की हार कांग्रेस से गठबंधन की वजह से हुई है। वहीं 37.09 प्रतिशत (7922 वोट) पाठकों का मानना है कि सपा की हार के लिए गठबंधन जिम्मेदार नहीं है। वहीं 3.84 (821 वोट) प्रतिशत पाठकों ने जवाब देने में अपनी असमर्थता जताई है।