फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: क्रिकेटर्स की सैलरी नहीं बढ़ाई जानी चाहिए

Wed, 29 Nov 2017 07:07 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला
विज्ञापन
amarujala poll
विज्ञापन
टीम इंडिया के लगातार क्रिकेट खेलने के मुद्दे के बाद अब कप्तान विराट कोहली ने खिलाड़ियों की सैलरी का मुद्दा उठाया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि कोहली ने बोर्ड को होने वाली कमाई में खिलाड़ियों को ज्यादा हिस्सेदारी की मांग की है।
विज्ञापन


हालांकि इस साल टीम इंडिया के टॉप खिलाड़ियों की सालाना कमाई दोगुना हो गई है। इस साल खिलाड़ियों की सालाना कमाई 3 लाख डॉलर तक पहुंच गई है।  माना जा रहा है कि बीसीसीआई और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच शुक्रवार को दिल्ली में बैठक होने वाली है और उस बैठक में सैलरी का मुद्दा उठ सकता है। 

पढ़ें: GES: इवांका ने की मोदी की तारीफ, कहा- चाय बेचने से लेकर PM तक का सफर आश्चर्यजनक

बीसीसीआई ने सितंबर में ही रूपर्ट मर्डोक के स्टार इंडिया चैनल के साथ बड़ा करार किया है। बीसीसीआई ने स्टार इंडिया को 2018 से 2022 तक के आईपीएल दिखाए जाने के राइट्स 2.5 अरब डॉलर में बेचे हैं। 
विज्ञापन


टीम इंडिया और बीसीसीआई के बीच सालाना करार 30 सितंबर को खत्म हो चुका है और अब नए कॉन्ट्रेक्ट होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि खिलाड़ी सैलरी के लिए बोर्ड पर दवाब बनाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि टीम के खिलाड़ी अपनी सैलरी में बढ़ोतरी चाहते हैं और वो यह मुद्दा कप्तान कोहली, धोनी और कोच रवि शास्त्री के सामने उठा चुके हैं। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या आप भी मानते हैं कि क्रिकेटर्स की सैलरी बढ़ाई जानी चा‌हिए? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 8546 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 18.34 फीसदी (1567 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।

पढ़ें: सोमनाथ मंदिर में 'सिग्नेचर' पर विवाद, कांग्रेस बोली - राहुल गांधी 'जनेऊधारी हिंदू'

यानि ये लोग मानते हैं कि क्रिकेटर्स की सैलरी बढ़ाई जानी चा‌हिए। जबकि 78.6 फीसदी पाठकों (6717 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि क्रिकेटर्स की सैलरी नहीं बढ़ाई जानी चा‌हिए। वहीं 3.07 फीसदी (262 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें