17 अप्रैल 2019 की तारीख देश के विमानन इतिहास में याद रखी जाएगी। दरअसल आज ही जेट एयरवेज का आखिरी विमान उड़ान भरेगा। इसके बाद अनिश्चितकाल के लिए इस कंपनी की सेवाएं बंद हो रही हैं। आर्थिक तंगी झेल रही जेट को स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने और कर्ज देने से मना कर दिया। जिसके बाद कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि जेट एयरवेज का बंद होना किस ओर इशारा करता है।