फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः मुलायम परिवार की आंतरिक कलह से सपा को होगा नुकसान

Thu, 18 Aug 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम अख‌िलेश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी में सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बीच कथित तौर पर मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नाराज शिवपाल यादव ने पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया। यादव परिवार की आंतरिक कलह का असल कारण तो साफ नहीं हो सका है लेकिन बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव ने इस बात से दुखी हैं कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और पार्टी के नेता और अफसर करप्शन में लिप्त हैं। वजह जो भी हो लेकिन चुनाव से ठीक पहले यादव परिवार में कलह की खबरों से विपक्ष जरूर खुश होगा। अमर उजाला ने पोल कराकर पाठकों से पूछा था कि क्या इस आंतरिक कलह से 2017 चुनाव में सपा को नुकसान होगा? करीब 4,654  पाठकों ने इस सवाल पर अपनी राय साझा की।
विज्ञापन


करीब 76.06 फीसदी पाठकों का मानना है कि यादव परिवार में आंतरिक कलह से 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार को नुकसान होगा। वहीं, 20.31 फीसदी लोग मानते हैं कि परिवार की आंतरिक कलह से सपा को नुकसान नहीं होगा। करीब 3.63 फीसदी लोग इस मामले पर किसी निर्णय पर पहुंचने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें