10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद छात्रों में रोष ही नहीं है बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षक भी बहुत निराश हैं। जानकारी के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर तीन वर्जन्स में नहीं बल्कि केवल एक प्रश्नपत्र ही भेजे गए थे, जिसकी वहज से पेपर लीक करना आसान हो गया। बता दें कि सीबीएसई को फुलप्रूफ सिस्टम माना जाता है लेकिन इस वाकये के बाद सीबीएसई पर अपनी परीक्षा प्रणाली में दोबारा विचार किए जाने का दबाव बढ़ रहा है।