फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः आरुषि हत्याकांड में CBI पुख्ता जांच में विफल रही

Fri, 13 Oct 2017 07:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
आरुषि हत्याकांड में आरोपी तलवार दंपति को इलाहाबाद कोर्ट ने गुरुवार को बरी कर दिया। चार साल जेल में रहने के बाद कहा जा रहा है कि दोनों सोमवार तक रिहा होंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस चर्चित मर्डर मिस्ट्री में सीबीआई ने अबतक क्या भूमिका अदा की। क्या इतनी बड़ी संस्था पुख्ता जांच करने में विफल रही।
विज्ञापन


क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को पलटते हुए आरुषि के पिता राजेश तलवार और मां नूपुर तलवार को बरी कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें संदेह का लाभ देते हुए दोषी मानने से इंकार कर दिया।

बकौल अदालत- मामले में तलवार दंपति के खिलाफ सीबीआई पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर पाई और केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर किसी को हत्या जैसे संगीन मामले में दोषी नहीं माना जा सकता। साफ था कि सीबीआई ने तलवार दंपति के खिलाफ जो तथ्य और सबूत पेश किए वो इतने दमदार नहीं थे जिससे उन्हें दोषी माना जा सके।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि आरुषि हत्याकांड में सीबीआई पुख्ता जांच में विफल रही?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 9247 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 84.47 फीसदी यानि 7811 पाठकों ने माना कि इस केस में सीबीआई पुख्ता जांच करने में विफल रही है। जबकि 10.36 पाठकों यानि 958 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 478 फीसदी यानि 5.17 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें