फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, राष्ट्रगान से 'सिंध' शब्द को नहीं हटाना चाहिए

Sat, 17 Mar 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने शुक्रवार (16 मार्च) को राज्यसभा में राष्ट्रगान को लेकर एक संशोधन की मांग करते हुए प्रस्ताव पेश किया। असम से सांसद बोरा ने राष्ट्रगान से 'सिंध' शब्द निकालने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि 'सिंध' की जगह 'नार्थ ईस्ट' शब्द को राष्ट्रगान में सम्मिलित किया जाना चाहिए जो भारत के पूर्वोत्तर इलाके में स्थित राज्यों का उल्लेख करेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया था कि नॉर्थ ईस्ट भारत का अभिन्न अंग है लेकिन राष्ट्रगान में इन राज्यों का कोई जिक्र नहीं है। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या राष्ट्रगान से 'सिंध' शब्द हटाकर उसके स्थान पर 'पूर्वोत्तर के राज्यों' का जिक्र करना चाहिए?'

पोल के जवाब में हमें कुल 2,822 वोट मिले। इनमें 41.32 फीसदी (1,166 वोट) पाठकों ने माना कि राष्ट्रगान से 'सिंध' शब्द हटाकर उसके स्थान पर 'पूर्वोत्तर के राज्यों' का जिक्र किया जाना चाहिए, जबकि 58.68 फीसदी (1,656 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि राष्ट्रगान से 'सिंध' शब्द हटाकर उसके स्थान पर 'पूर्वोत्तर के राज्यों' का जिक्र नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें