उत्तर यूपी के फूलपुर और गोरखपुर सीट पर उपचुनाव होना है। इनमें गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की है, जबकि फूलपुर सीट उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की है। राज्य में इन्हीं दोनों सीटों पर उपचुनाव होना है। बता दें कि रविवार (4 मार्च) को बसपा ने इन दोनों सीटों पर सपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'यूपी में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में बसपा के सपा को समर्थन देने से क्या भाजपा को नुकसान पहुंचेगा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 4,467 वोट मिले। इनमें 44.37 फीसदी (1,982 वोट) पाठकों ने माना कि यूपी में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में बसपा के सपा को समर्थन देने से भाजपा को नुकसान पहुंचेगा, जबकि 55.63 फीसदी (2,485 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि बसपा के सपा के साथ आने के बावजूद भाजपा को नुकसान नहीं होगा।