पूरी दुनिया फीफा विश्व कप का आनंद ले रही है, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 जून से हुई है। इस बार टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 32 टीमों को 8 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।
सभी टीमें चमचमाती ट्रॉफी को उठाने को तैयार हैं। पांच बार की चैंपियन ब्राजील हर बार की तरह मजबूत दावेदारी रखती है। पिछली बार की चैंपियन जर्मनी भी बड़ी साख रखती है लेकिन इस बार अभ्यास मैचों में टीम अपने रंग में नजर नहीं आई है।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'कौन सा देश इस साल का फीफा विश्वकप जीत सकता है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 2642 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 37.51 फीसदी (991 वोट) पाठकों ने माना कि इस साल ब्राजील फीफा विश्वकप जीत सकता है। 24.19 फीसदी (639 वोट) पाठकों ने माना कि इस साल जर्मनी फीफा विश्वकप जीत सकता है।
वहीं 23.47 फीसदी (620) पाठकों ने कहा कि इस साल अर्जेंटीना फीफा विश्वकप जीत सकता है। जबकि 14.84 फीसदी (392) पाठकों ने कहा कि इनमें से कोई फीफा विश्वकप नहीं जीतेगा।