फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देने से भाजपा को MP चुनावों में लाभ नहीं मिलेगा

Thu, 05 Apr 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर बाबा समेत पांच संतों को राज्य मंत्री का दर्जा देकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए विवाद में फंस गए हैं। सरकार के फैसले के खिलाफ अब हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दाखिल कर दी गई है। वहीं कांग्रेस ने भी इस फैसले पर सवाल उठाते कहा है कि बाबाओं को मंत्री का दर्जा देना शिवराज सरकार की कमजोरी को दिखाता है।

विज्ञापन

 
बता दें कि कंप्यूटर बाबा के साथ इंदौर के भय्यू महाराज, अमरकंटक (नर्मदा उद्गम) के हरिहरानंदजी, डिंडोरी के नर्मदानंदजी और पंडित योगेंद्र महंत को राज्य मंत्री पद का दर्जा देने वाला आदेश राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किया गया। इस फैसले के बाद से सरकार और मुख्यमंत्री के फैसले पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कहा जा रहा  है कि सरकार ने यह फैसला चुनावी फायदे को देखते हुए लिया है।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देने से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ मिलेगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 2832 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 47.95 फीसदी (1358 वोट) पाठकों ने माना कि संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देने से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ मिलेगा। जबकि 52.05 फीसदी (1474) पाठकों ने माना कि संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देने से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें