फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान का फायदा आने वाले चुनावों में मिलेगा

Wed, 06 Jun 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनावों में लगातार अपनी महत्वपूर्ण सीटें गंवा चुकी भारतीय जनता पार्टी आगामी आम चुनाव के लिए 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान शुरू कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने रूठे साथियों को मनाने का जिम्मा संभाला है खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने। पिछले दिनों हुए उपचुनाव भाजपा के लिए खुशखबरी नहीं लाया है।

विज्ञापन


अमित शाह अपने पुराने और भाजपा से लंबे समय से नाराज चल रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मातोश्री में मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित,  मशहूर उद्योगपति रतन टाटा और बाबा रामदेव से भी मुलाकात की।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान का फायदा आने वाले चुनावों में मिलेगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 3510 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 56.64 फीसदी (1988 वोट) पाठकों ने माना कि भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान का फायदा आने वाले चुनावों में मिलेगा। जबकि 43.36 फीसदी (1522) पाठकों ने माना कि भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान का फायदा आने वाले चुनावों में नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें