फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: केरल की बाढ़ के लिए मिलने वाली विदेशी राहत राशि को ठुकराना सही

Fri, 24 Aug 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने आज कहा कि यदि केंद्र केंरल में बाढ़ राहत अभियान के लिए संयुक्त अरब अमीरात की 700 करोड़ रुपये की पेशकश ठुकराना चाहता है तो उसे इस दक्षिणी राज्य को 2600 करोड़ रुपये की अंतरिम सहायता देनी चाहिए।
विज्ञापन


केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के दूसरे सबसे बड़े घटक भाकपा के महासचिव सूरावरम सुधारक रेड्डी ने केंद्र पर राष्ट्रीय आपदा की घड़ी में विदेशी सहायता के मुद्दे पर ‘झूठी प्रतिष्ठा’ पर खड़े रहने का भी आरोप लगाया।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या केरल की बाढ़ के लिए मिलने वाली विदेशी राहत राशि को ठुकराना सही है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 4212 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 52.66 फीसदी (2218 वोट) पाठकों ने माना कि केरल की बाढ़ के लिए मिलने वाली विदेशी राहत राशि को ठुकराना सही। जबकि 47.34 फीसदी (1994 वोट) पाठकों ने माना कि केरल की बाढ़ के लिए मिलने वाली विदेशी राहत राशि को ठुकराना सही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें