फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अमेरिका वाकई उत्तर कोरिया के साथ बातचीत करेगा

Sun, 11 Mar 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन

शनिवार (10 मार्च) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात को लेकर अमेरिका ने शर्त लगा दी। इस संबंध में व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता से तब तक मुलाकात नहीं करेंगे जब तक कि किम इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं।

विज्ञापन


इस नए बयान के बाद दोनों नेताओं की वार्ता प्रक्रिया धीमी हो सकती है। बता दें कि ट्रंप के दफ्तर ने यह शर्त इसलिए लगाई है क्योंकि मुलाकात पर सहमति जताने से किम का इरादा ही मजबूत हो रहा था, जिसकी सभी जगह आलोचना हो रही थी। हालांकि किम का मुलाकात संबंधी आमंत्रण स्वीकार करते वक्त ऐसी किसी शर्त का जिक्र नहीं हुआ था। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या अमेरिका वाकई उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ बातचीत करेगा?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 1,764 वोट मिले। इनमें 61.28 फीसदी (1,081 वोट) पाठकों ने माना कि अमेरिका वाकई उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ बातचीत करेगा, जबकि 38.72 फीसदी (683 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि अमेरिका वास्तव में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के साथ बातचीत नहीं करेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें