फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से मजबूत होगा शशिकला खेमा

Mon, 25 Dec 2017 07:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का देहांत होने के बाद खाली हुई चेन्नई की आरके नगर सीट पर शशिकला के भतीजे और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनाकरन ने रविवार को बड़ी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

 
इस जीत के बाद दिनाकरन ने कहा 'यह हम सबकी जीत है। यह सरकार अब दो महीने से ज्यादा नहीं टिक पाएगी। दो पत्ती चुनाव चिह्न जीत (एआईडीएमके का पार्टी सिंबल) का निशान था जबतक यह अम्मा (जयललिता) के पास था लेकिन फिलहाल इसका कब्जा गुंड़ों के पास है।'

ये भी पढ़ें- अमर उजाला पोल: गुजरात चुनाव के प्रदर्शन को 2019 में भी दोहरा सकती है कांग्रेस

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से मजबूत होगा शशिकला खेमा?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 4,870 वोट मिले। इनमें 51.29 फीसदी (2498 वोट) पाठकों ने माना कि आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से  शशिकला खेमा मजबूत होगा, जबकि 41.07 फीसदी (2000 वोट) लोगों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि आरके नगर उपचुनाव में दिनाकरन की जीत से शशिकला खेमा मजबूत नहीं होगा। वहीं 7.64 फीसदी (372 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें