फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : एग्जिट पोल की राह पर नहीं दिखाई देंगे 11 दिसंबर के नतीजे

Sat, 08 Dec 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जिट पोल के नतीजे ने कांग्रेस में उम्मीद के साथ उत्साह को भर दिया है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी प्रेस वार्ता में पांच राज्यों के चुनाव पर कोई बात नहीं की। शहनवाज हुसैन, सांबित पात्रा समेत अन्य नेताओं को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मप्र में 11 दिसंबर को मतगणना के बाद पक्ष में नतीजे आने का पूरा भरोसा है। अब सवाल यह है कि क्या एग्जिट पोल असल परिणाम की पूर्व रेखा है या फिर परिणाम इसके उलट होंगे। 

विज्ञापन


इसी को लेकर हमने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में सवाल किया था कि क्या 11 दिसंबर के नतीजे एक्जिट पोल की राह पर ही दिखाई देंगे? सवाल के जवाब में कुल 3426 वोट पड़े। हालांकि मामला नजदीकी ही रहा। कुल 50.93 प्रतिशत लोगों ने माना कि असल परिणामों की तस्वीर एग्जिट पोल से इतर ही रहेगी वहीं, 49.07 प्रतिशत लोगों ने कहा कि एग्जिट पोल असल परिणामों की भविष्यवाणी हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें