फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को नहीं कर पाएंगे खत्म 

Fri, 13 Jul 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बीच गतिरोध थमने के आसान नहीं दिख रहे हैं। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल (एलजी) के बीच लंबे समय से जारी अधिकारों की जंग अब भी खत्म नहीं हुई है। 

विज्ञापन


हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में भी यह स्पष्ट किया था कि  एलजी और दिल्ली सरकार आपस में मिलकर काम करें। लेकिन इसके बावजूद गतिरोध जारी है। सरकारी योजनाएं लंबे समय तक लटकी रहने से इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। समय रहते इस गतिरोध से निजात पाना भाजपा और आम आदमी पार्टी के सामने असली चुनौती है।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को खत्म कर पाएंगे?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में 72 फीसदी पाठकों ने माना कि आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को खत्म नहीं कर पाएंगे, जबकि 28 फीसदी पाठकों ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा, दिल्ली व केंद्र के बीच जारी गतिरोध को खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें