फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : 90 फीसदी लोगों ने जवानों के नाम का दीया जलाया

Mon, 31 Oct 2016 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि इस बार दिवाली सेना के जवानों के लिए मनाएं। देश भर में सेना के जवानों के लिए दीया जले। उन्होंने कहा था कि हर दिल में सेना के लिए प्यार है। ये पर्व भारतीय जनजीवन में उत्सव का दूसरा नाम है।  'मन की बात' कार्यक्रम में सेना के लिए भेजे गए संदेशों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि लोगों ने अपनी कला के जरिए सेना के प्रति अपने अगाध प्यार को जताया है। मेरे नरेंद्र मोदी ऐप में भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा है। मेरे देश के जवानों के लिए यह गर्व का पल है। मेरे पास संदेश के रूप में इतनी चीजें आई हैं कि मैं क्या-क्या बताऊं। 
विज्ञापन


पीएम की इस अपील के बाद अमर उजाला ने पोल कराया। पाठकों से सवाल पूछा कि क्या इस दिवाली आपने सैनिकों के नाम का दीया जलाया? इस सवाल पर लोगों ने बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं दी। 90.72 फीसदी (3108) पाठकों ने कहा कि हां, इस दिवाली जवानों के नाम का दीया जलाया। वहीं, 9.28 फीसदी पाठकों ने कहा कि उन्होंने सैनिकों के नाम का दीया नहीं जलाया। पोल में कुल 3426 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


साफ है कि सरहद पर रक्षा कर रहे जवानों के लिए देश की जनता में प्यार की कोई कमी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें