फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 81 फीसदी ने माना, सांसद से बैन हटाना सही फैसला नहीं

Sun, 09 Apr 2017 06:43 PM IST
amarujala.com, Written By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ से एयर इंडिया सहित सभी एयरलाइंस कंपनियों ने बैन हटा लिया है।
विज्ञापन


नागर विमानन मंत्रालय को पत्र भेजकर सरकार से माफी मांग ली थी। नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि गायकवाड़ ने माफी मांगी और वादा किया कि इस तरह की घटनाओं को दोबारा नहीं दोहराया जाएगा। इसी वजह के चलते एयर इंडिया को रविंद्र गायकवाड़ पर लगे प्रतिबंध को रद्द करने की सलाह दी गई थी।

शिवसेना के चप्पलबाज सांसद रवींद्र गायकवाड़ को एयर इंडिया से शुक्रवार राहत मिल चुकी है। एयर इंडिया कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बाद गायकवाड़ पर लगाए गए बैन को एयर इंडिया ने शुक्रवार को हटा लिया है। एयर इंडिया ने यह बैन तब हटाया जब नागर विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया को बैन हटाने के लिए चिट्ठी लिखी। 
विज्ञापन


एयर इंडिया ने कहा है कि गायकवाड़ ने 6 अप्रैल को  नागरिक उड्डयन मंत्री को एक पत्र लिखा था,जिसमें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खेद व्यक्त किया है। वहीं, एयर इंडिया के अनुसार गायकवाड़ ने अच्छे व्यवहार का वादा किया है। साथ ही एयर इंडिया ने कहा,'भविष्य में अनियंत्रित यात्रियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए डीजीसीए द्वारा सीएआर (सिविल एविऐशन रिक्वायरमेंट) में संशोधन किया जा रहा है।' 
 
इसी मुद्दे को लेकर के अमर उजाला ने एक पोल कराया था। पोल में सवाल किया गया था कि क्या 'चप्पलमार' सांसद गायकवाड़ से बैन हटाना चाहिए था? इस सवाल पर पाठकों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन


सबसे अधिक 81.06 फीसदी (4439) पाठकों ने माना कि रवींद्र गायकवाड़ से बैन नहीं हटना चाहिए था। वहीं,18.94 फीसदी (1037) पाठकों ने कहा कि गायकवाड़ से बैन हटना सही कदम है। पोल में कुल 5476 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें