नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने के बाद कयासों का दौर चल रहा था कि सिद्धू का अगला कदम क्या होगा। अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिद्धू बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि ये भी कहा गया था कि सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया है और वे बीजेपी में ही बने रहेंगे।
आम आदमी पार्टी में सिद्धू की अटकलों के पीछे राजनीतिक विश्लेषक तर्क दे रहे थे कि आम आदमी पार्टी आगामी पंजाब चुनाव में उन्हें सीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वहीं कांग्रेस में जाने को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म रहा।
ऐसे में अमर उजाला के द्वारा एक ऑनलाइन पोल कराया गया। इस पोल के जरिए पूछा गया था कि सिद्धू के राजनीतिक करियर के लिए कौन सी राजनीतिक पार्टी बेहतर होगी।