अमर उजाला के पोल में 58.59 फीसदी लोगों का कहना है कि विपक्ष की तुलना पाकिस्तान करना सही है। शुक्रवार को वाराणसी में पीएम मोदी ने विपक्ष की तुलना पाकिस्तान की सेना से की थी। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा के कई नेता पार्टी या सरकार का विरोध करने वाले विपक्ष के लोगों को पाकिस्तान में बस जाने या उन्हें भेज देने की सलाह देते रहे हैं। इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं या मंत्रियों ने कोई बयान नहीं दिया।
लेकिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की तुलना पाकिस्तान की सेना ने की। बनारस पहुंचे मोदी ने कहा कि इन दिनों विपक्ष का रवैया पाकिस्तानी सेना जैसा है। पाकिस्तानी सेना जिस तरह से आतंकियों की घुसपैठ के लिए सीमा पर गोला बारी करती है वैसे ही विपक्ष इन दिनों कालाधन रखने वाले लोगों को पनाह देने के लिए कर रहा है।
नरेंद्र मोदी के इस बयान की काफी राजनीतिक आलोचना हुई। विपक्षी पार्टियों को यह बात बेहद नागवार गुजरी।
मोदी के इस बयान पर अमर उजाला डॉट कॉम पर ऑनलाइन पोल कराया गया। लोगों से प्रश्न पूछा गया कि क्या पीएम मोदी का विपक्ष की तुलना पाकिस्तान से करना जायज है? इस प्रश्न के उत्तर में 8338 लोगों ने वोट किए।
पोल में आए परिणामों के अनुसार 58.59 फीसदी (4915) लोगों मोदी के इस बयान को सही ठहराया। पोल में 39.78 फीसदी (3317) लोगों ने इसे गलत बयान बताया। लगभग 1 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने कह नहीं सकते का विकल्प चुना।