सुपरस्टार सलमान खान हमेशा से कुछ-न-कुछ विवादों के लिए चर्चीत रहे हैं। खासकर इन दिनों जमकर अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए वो लगातार मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 'ट्यूबलाइट' की कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है।
इसी पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जो लोग किसी दो देशों के बीच युद्ध चाहते हैं, उन्हें सीमा पर भेज देना चाहिए जिससे कि उन्हें युद्ध का असली मतलब पता चले। साथ ही जंग का आदेश देने वालों के हाथों में बंदूक थमा देनी चाहिए, उनके हाथ पैर कांपने लगेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'जंग को कोई अच्छा नहीं कहेगा। युद्ध में दोनों देशों के जवान शहीद होते है और घर वालों को उनके बिना जीना पड़ता है।'
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'जो जंग का आदेश दे उसे ही थमा दो बंदूक, सलमान के इस बयान से क्या आप सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 13,892 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 45.72 फीसदी यानि 6,289 पाठकों ने सलमान के उपरोक्त बयान से सहमत हुए। 52.03 फीसदी यानि 7,231 पाठकों सलमान के बयान से सहमत नहीं है। वहीं, 2.68 फीसदी यानि 249 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।