फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: पहले दिन 52.54 फीसदी लोग नोटबंदी पर मौजूदा स्थिति से असंतुष्ट

Fri, 30 Dec 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देश की जनता से नोटबंदी पर हालात सामान्य होने के लिए 50 दिन मांगे थे। 30 दिसंबर को नोटबंदी पर 50 दिन पूरे भी हो गए। लेकिन इतने दिनों में हालात सामान्य हुए या नहीं, और मौजूदा स्थिति से कितने लोग संतुष्ट हैं, इस पर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल कराया। पोल में पाठकों ने बढ़चढ़ कर अपनी राय दी। पोल में पूछे गए सवाल के जवाब में 30 दिसंबर को शाम पांच बजे तक 16,891 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 52.54 फीसदी (8874) पाठकों ने कहा कि नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर मौजूदा स्थिति से वे असंतुष्ट हैं। 46.11 फीसदी (7789) पाठकों ने कहा कि वे मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हैं। वहीं, 1.35 फीसदी (228) पाठकों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं।

पोल में पाठकों की भागीदारी और उत्साह को देखते हुए हमने यह तय किया कि इसी पोल को अगले एक दिन तक जारी रखा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा पाठक अपनी राय इसमें दर्ज करा सकें।
विज्ञापन


इस पोल के मौजूदा सवाल ''नोटबंदी के 50 दिन पूरे, क्या आप मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हैं?'' पर पाठक कल यानी 31 दिसंबर तक अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। 31 दिसंबर को ही इसके परिणाम की घोषणा किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें