पूरी दुनिया कोविड -19 के क्रूरतम हमले से जूझ रही है। लाखों लोग संक्रमित हुए हैं, हज़ारों मौतें हुई हैं। डॉक्टर, नर्स और तमाम हेल्थ वर्कर्स अपनी जान जोखिम में डालकर ज़िंदगियां बचने के महान काम में दिन-रात एक कर रहे हैं। कोविड-19 का हमला इस तरह चहुंतरफा है कि अस्पतालों में वेंटिलेटर कम पड़ गए हैं।
चिकित्साकर्मियों की संक्रमण से सुरक्षा के लिए हैज़मेट सूट, सैनिटाइजर, दस्ताने और मास्क की सप्लाई पर्याप्त नहीं हो पा रही है। कई जगह ये योद्धा बिना पर्याप्त साधनों के भी अपने कर्तव्य को अंजाम दे रहे हैं।
कोरोना योद्धा चिकित्साकर्मियों बचाव सर्वप्रथम है, अन्यथा कोरोना से जूझ रहे लोगों को कौन बचाएगा?
इसलिए अमर उजाला फाउंडेशन ने अपनी प्राथमिक सहयोग राशि 21 लाख रु. के साथ एक विशेष कोष की स्थापना की है। एकत्र राशि का उपयोग चिकित्साकर्मियों के लिए हैज़मेट सूट, सैनिटाइजर, दस्ताने और एन-95 मास्क सहित तमाम संक्रमणरोधी सुरक्षा-साधनों को मुहैया कराने में किया जाएगा।
आप भी अपना सहयोग इस कोष में दे सकते हैं। सभी दानदाताओं के नाम अमर उजाला के स्थानीय संस्करणों में प्रकाशित किए जाएंगे।
Amar Ujala Foundation Corona Health Warriors Fund
Account Name: Amar Ujala Foundation
Account No.: 26290100008860
Bank: Bank Of Baroda, Sector-29, Noida-201301
IFSC Code: BARBONOIDAX
ज़िंदगी बचाने वाले योद्धाओं के साथ आएं - उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाएं: राशि भेजने पर विवरण और रसीद की प्रति 9410853378 पर व्हाट्सएप्प करें। ताकि आपको अधिकृत प्राप्ति भेजी जा सके। इस कोष में दी गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80-जी के अंतर्गत करमुक्त है।