फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Contest: आजादी की वर्षगांठ पर इस बार आपकी ही आवाज में गूंजेगा 'आजादी का नया तराना'; 31 जुलाई तक करें आवेदन

Sat, 15 Jul 2023 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इतना ही नहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के इस तराने को विजेताओं के शब्दों, संगीत और आवाज में लॉन्च किया जाएगा। विजेताओं द्वारा बने गीत को अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' का मुख्य गीत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
'आजादी का नया तराना' - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला के 'मां तुझे प्रणाम' अभियान के तहत इस साल आजादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमर उजाला लेकर आ रहा है "आजादी का नया तराना"। एक ऐसा तराना जिसके गीतकार भी आप होंगे और संगीतकार व गायक भी। खास बात यह भी है कि आपकी प्रविष्टि को खुद जाने माने गायक व संगीतकार पदमश्री कैलाश खेर जज करेंगे। तो देर किस बात की। अगर आप भी करना चाहते हैं सुर, लय, ताल की दुनिया में अपना नाम तो जुड़ जाइए अमर उजाला के इस विशेष कार्यक्रम से। 

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आप 31 जुलाई, 2023 तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इतना ही नहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी के इस तराने को विजेताओं के शब्दों, संगीत और आवाज में लॉन्च किया जाएगा। विजेताओं द्वारा बने गीत को अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' का मुख्य गीत बनाया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के तहत अमर उजाला खोज रहा है सर्वोत्तम गीतकार, संगीतकार और गायक। गीतकार श्रेणी में प्रतिभाग करने के लिए देशप्रेम पर आधारित कोई मौलिक गाना लिखकर भेजना होगा। वहीं संगीतकार श्रेणी में शामिल होने के लिए अपना कोई भी कम्पोज किया हुआ गीत साझा कर सकते हैं। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ गायक बनने की है चाहत तो अपनी आवाज में कोई भी देशभक्ति गीत रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं। 
विज्ञापन


तो आइये आजादी की वर्षगांठ के अवसर पर अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोकर, आजादी की अमर गाथा को जीवंत करें। अमर उजाला का यह खास कार्यक्रम "कला धाम" और "नयी उड़ान" के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें अमर उजाला "काव्य कैफे" कंटेंट पार्टनर और " मुगाफी" टैलेंट पार्टनर है।

जाने कैसें कर सकतें हैं एंट्री

  • इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए लॉगऑन करें- www.mugafi.com/contest/amar-ujala
  • अपनी जानकारी भरें और अच्छी क्वालिटी में अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग, लिरिक्स या कम्पोजिशन अपलोड करें
  • बेस्ट लिरिसिस्ट, बेस्ट सिंगर और बेस्ट कम्पोजर को एक साथ लाकर "मुगाफी" के साथ यह गाना रिकॉर्ड किया जाएगा
  • 15 अगस्त को अमर उजाला और मुगाफी के प्लेटफॉर्म पर इस विनिंग कॉम्बिनेशन को लॉन्च किया जाएगा
  • प्रतियोगिता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए कॉल करें: 9654280624


इन बातों का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें