फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतरस: फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले, क्या बच्चों को लगेगी वैक्सीन? सुनिए विशेष पॉडकास्ट

Sat, 31 May 2025 07:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कोविड के फिर से बढ़ते मामलों और इससे जुड़ी शंकाओं का जवाब देने के लिए स्टूडियो में दो जाने-माने चिकित्सक मौजूद रहे। इनमें इंद्रलोक अपोलो अस्पताल में पल्मोनोलॉजी रेस्पिरेटरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर विनी कांट्रो और मैक्स अस्पताल, साकेत में श्वास रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष जैन शामिल थे। लोकप्रिय एंकर ऋचा अनिरुद्ध ने इन दोनों विशेषज्ञों से बात की। 
विज्ञापन
अमर उजाला बतरस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ने 'बतरस' नाम से एक खास कार्यक्रम हाल ही शुरू किया है। इसे मशहूर एंकर और पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध प्रस्तुत कर रही हैं। इस हफ्ते बतरस में बात हुई कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों की। इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।  
विज्ञापन


कोविड के फिर से बढ़ते मामलों और इससे जुड़ी शंकाओं का जवाब देने के लिए स्टूडियो में दो जाने-माने चिकित्सक मौजूद रहे। इनमें इंद्रलोक अपोलो अस्पताल में पल्मोनोलॉजी रेस्पिरेटरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर विनी कांट्रो और मैक्स अस्पताल, साकेत में श्वास रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष जैन शामिल थे। लोकप्रिय एंकर ऋचा अनिरुद्ध ने इन दोनों विशेषज्ञों से बात की। इस दौरान नए मामलों को लेकर कई सवालों पर अहम बातें हुईं। मसलन- क्या कोविड-19 फिर से लौट रहा है? संक्रमण फैलाने वाला ये वायरस कैसा है? महक और स्वाद पर क्या इस संक्रमण में भी असर पड़ रहा? बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है तो क्या बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे? कोरोना के लक्षण पिछले संक्रमण से कितने अलग हैं? 

इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने अहम सलाहों के साथ कुछ सख्त हिदायतें भी दीं। जैसे-  अगर संक्रमण हो जाए तो फिलहाल तुरंत क्या करें? खुद से दवा लेने वालों के लिए क्या दिशा-निर्देश हो सकते हैं? साथ ही बतरस में दोनों डॉक्टरों ने कोविड-19 के अपने अनुभवों के बारे में भी बताया और उन कहानियों का जिक्र किया, जिन्हें वे अब तक नहीं भूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें प्रोमो



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें