इस हफ्ते अमर उजाला बतरस फिर हाजिर है एक ऐसे मुद्दे के साथ, जो हर घर, हर माता-पिता और हर शिक्षक के लिए बेहद अहम है। इस बार चर्चा का विषय है-पढ़ाने के नए तरीके के क्या फायदे, क्या नुकसान?
आज के बच्चे सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहते। वे जानना चाहते हैं कि जो पढ़ रहे हैं, उसका असल जिंदगी में क्या मतलब है? यही वजह है कि अब रटने वाली पढ़ाई की जगह समझने और प्रयोग करने वाली पढ़ाई को बढ़ावा दिया जा रहा है।
आज के समय में कई अभिभावक सिर्फ स्टेटस के लिए स्कूल चुनते हैं। लेकिन क्या यह सही है? क्या हर बच्चा बोर्ड परीक्षा की दौड़ में शामिल होना चाहिए? क्या हर बच्चा मेरिट की होड़ में फिट बैठता है?
बतरस में विशेषज्ञों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए बल्कि इस विषय पर अभिभावकों को जरूरी सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के बाद कई परंपरागत स्कूलों ने भी बदलाव अपनाए हैं। अब पढ़ाई को ज्यादा व्यावहारिक और रुचिकर बनाने की कोशिश हो रही है। लेकिन यह बदलाव तभी सफल होगा जब स्कूल, अभिभावक और समाज मिलकर बच्चों के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाएंगे।