फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Batras: नए जमाने का नया ट्रेंड- भजन क्लबिंग; नई पीढ़ी ने अपनाया, पीएम ने सराहा, जानें यह क्या

Sat, 21 Feb 2026 08:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला बतरस। - फोटो : Amar Ujala Batras
विज्ञापन
अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई नए जमाने के नए ट्रेंड- भजन क्लबिंग की। दरअसल, यह हाल ही में चलन में आया एक नया सांस्कृतिक चलन है। इसमें युवा पीढ़ी (Gen Z) क्लब के माहौल में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के बजाय डीजे की थाप पर भजनों पर नाचती है। यह पारंपरिक आध्यात्मिकता को आधुनिक संगीत और डांस-फ्लोर ऊर्जा के साथ जोड़ता है, जो बिना नशे के मानसिक शांति और पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है। एंकर नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते बतरस में इस ट्रेंड को लेकर दो मेहमानों से चर्चा की और जाना कि आखिर यह क्या है और इतना प्रचलित क्यों है।
विज्ञापन




इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।  
 
विज्ञापन

नंदिता कुदेशिया ने अमर उजाला के स्टूडियो में इस ट्रेंड की जानकारी रखने वाले जिन दो लोगों से बात की, उनमें इवेंट ऑर्गनाइजिंग कंपनी- सनातन जर्नी के निकुंज गुप्ता और वर्षिका ज्योति श्रीवास्तव शामिल रहीं। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए, मसलन- यह भजन क्लबिंग क्या है और यह किस तरह पूरे देश में आगे बढ़ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें