ऋचा अनिरुद्ध ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें एआई, साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ रक्षित टंडन और एआई विशेषज्ञ कुणाल महाजन शामिल रहे। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाम मानव बुद्धि का यह पूरा मुद्दा उठा क्यों है? एआई समस्या है या समाधान? इसी के साथ एक्सपर्ट्स ने एआई से जुड़ी आधारभूत जानकारियों से लेकर इसकी पूरी एबीसीडी तक समझाई। यह भी बताया कि एआई किन परिस्थितियों में अभिशाप या वरदान बन सकता है।
बतरस में विशेषज्ञों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए, बल्कि मौजूदा समय में AI की स्थिति क्या है इसको कैसे समझ सकते हैं, इसे लेकर भी जानकारी दी। इसके अलावा कुछ और अहम सवाल, जैसे- मीडिया में AI कैसे काम कर रहा स्थिति वहां कैसी है? AI ने साइबर क्राइम को कितना बढ़ा दिया है और कैसे? साइबर क्राइम से लड़ने के लिए AI का कितना इस्तेमाल हो रहा है? महाकुंभ में AI का कैसे हुआ, इस्तेमाल कितना फायदा हुआ? डीप फेक का बच्चे गलत इस्तेमाल कर रहे उसको कैसे रोका जा सकता है? आदि
बातचीत के दौरान विशेषज्ञों ने दो अहम चीजों पर भी सलाह दी। यह सलाह थी एआई के इस्तेमाल और इसे सीखने पर और नौकरियों में एआई के साथ ढलने पर। दोनों ने यह भी बताया कि युद्ध जैसी स्थिति में AI कितना खतरनाक साबित हो सकता है AI से भारत को कैसे मदद मिल रही है।