फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Maha Kumbh: अमर उजाला-माय ज्योतिष का ज्योतिष महाकुंभ 14 जून को; दिल्ली में विविध पहलुओं पर होगा संवाद

Thu, 12 Jun 2025 07:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'ज्योतिष महाकुंभ' में ज्योतिषाचार्यों की ओर से ज्योतिष और विज्ञान के बीच संबंध, इतिहास में छुपे ज्योतिष के राज, भाग्य, ग्रहों की दशा, कुंडली, टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष जैसे कई विषयों पर मंथन होगा।
विज्ञापन
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और माय ज्योतिष की तरफ से एक बार फिर 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन 14 जून को दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा।

विज्ञापन


ज्योतिष और विज्ञान के बीच संबंध पर बात होगी
ज्योतिषाचार्यों की ओर से ज्योतिष और विज्ञान के बीच संबंध पर बात होगी। इस दौरान इतिहास में छुपे ज्योतिष के राज पर पर्दा उठाने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा भाग्य, ग्रहों की दशा, कुंडली, टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष जैसे कई विषयों पर भी विमर्श होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे, जबकि समापन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुख्य अतिथि होंगी। 

जाने-माने ज्योतिषाचार्य लेंगे हिस्सा
जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित केए दुबे पद्मेश, पंडित लेखराज, अजय भांबी, जीडी वशिष्ठ, जय प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर शास्त्री, रमेश सेमवाल, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, जय मदान और शैलेंद्र पांडेय महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


100 से अधिक ज्योतिषाचार्य लेंगे हिस्सा
ज्योतिष महाकुंभ में नितीशा मल्होत्रा, आनंद पांडेय, अनुपम वी कपिल, पंकज खन्ना, प्रणय दास, मधुराज, मुकुल कौशिक, स्वाति सक्सेना, दामोदर बंसल, नीलम शर्मा, सुनिता जायसवाल, यज्ञव्रत शर्मा, खुशी, मयंक शर्मा, नितेश कुमार वशिष्ठ, राजीव तिवारी, सुरभि, शुभ्रा शुक्ला, मंजुला जैन, जास्मी दोशी, प्रभाकर सिन्हा, शिल्पा सिंह, कविता चैतन्य, साईं टंडन दास, अरुण बंसल, जय गोविंद शास्त्री, अंजना नैयर, सुमन कोहली समेत 100 से अधिक ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। श्रीकृपा जेम्स इसके प्रायोजक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें