नोटबंदी के मुद्दे पर अपनी पार्टी से इतर राय रखने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह दो दिनों के बागी तेवरों के बाद कुछ मुलायम होते दिख रहे हैं।
बीती शाम इस मुद्दे पर खुद को अपमानित किए जाने का मुद्दा बनाकर इस्तीफे की धमकी देने वाले अमर सिंह की आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से बात हुई तो उनके तेवर भी नरम पड़ गए। मुलायम से बातचीत में उन्हें कोई आश्वासन मिला या नहीं इस पर तो वह कुछ नहीं बोले लेकिन अपने अंदाजे बयां से जाहिर कर दिया कि मामला सुलझ गया है।
बता दें कि नोटबंदी के मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी खुलकर केंद्र सरकार का विरोध कर रही है वहीं अपनी पार्टी से अलग अमर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में खड़े हो गए। दो दिन पहले उन्होंने यह तक कह डाला कि इस फैसले के लिए उन्हें मोदी पर गर्व है। बात यहीं नहीं रुकी उनकी नाराजगी जारी रही और बीती शाम एएनआई से बातचीत में उनके दिन की भड़ास बाहर आ गई।
I was unhappy with some statements of our senior party leaders against #DeMonetisation ,met Mulayam ji over this: Amar Singh pic.twitter.com/SrpwzBpHrM
— ANI (@ANI_news) November 28, 2016