07:57 PM, 01-Aug-2020
सियासी जमीन पर उतार दिए थे 'सितारे', मगर चुनाव हारे
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह वर्ष 2014 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने प्रचार में सियासी जमीन पर फिल्मी सितारों को उतार कर इस चुनाव को यादगार बना दिया था। प्रचार की शुरुआत हुई थी कि मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर के रोड शो से। इसके बाद अभिनेत्री और सांसद जयाप्रदा ने मोर्चा संभाल लिया। वो प्रचार कर ही रही थीं कि फिल्म स्टार डिंपल कपाड़िया, असरानी, महिमा चौधरी, रजा मुराद, जीनत अमान ने भी लोगों को आकर्षित किया था।