फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पेश ठाकोर बोले- 80 हजार की मशरूम खाकर गोरे हुए PM, पहले मेरी तरह सांवले थे

Tue, 12 Dec 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
अल्पेश ठाकोर
विज्ञापन
गुजरात के कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए कहा है कि उन्होंने महंगी मशरूम खाकर रंग गोरा किया है। गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओबीसी नेता अल्पेश ने कहा कि मोदी जी ताईवान की मशरूम खाते हैं, एक मशरूम की कीमत 80 हजार रुपए है, वह एक दिन में पांच मशरूम खाते हैं। पहले वह मेरी तरह सांवले थे लेकिन अब वह विदेश से आई मशरूम खाकर गोरे हो गए हैं।
विज्ञापन



पटेल, मेवाणी और ठाकोर को सीढ़ी बना गुजरात की सत्ता में पहुंचेगी कांग्रेस

बता दें कि अल्पेश ठाकोर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के साथी थी। हाल ही में वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वह राधनपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने गुजरात क्षत्रीय ठकोर सेना (GKTS) नाम से संगठन बनाया हुआ है। वह अहमदाबाद जिले के इंडला गांव के रहने वाले हैं।

पाटीदार आंदोलन के बाद उन्होंने ओबीसी, एससी, एसटी एकता मंच भी बनाए। अल्पेश के पिता कोडाजी ठाकोर पहले बीजेपी में थे फिर 90 के दशक में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था।
विज्ञापन

  #WATCH Modi Ji eats mushrooms from Taiwan, one mushroom costs Rs 80 thousand & he eats 5 mushrooms a day. He was dark like me but he became fair because of imported mushrooms: Alpesh Thakor, activist & Congress leader #GujaratElection2017 pic.twitter.com/jh5QPN27SD — ANI (@ANI) December 12, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें