फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa DGP: आलोक कुमार बनाए गए गोवा के नए डीजीपी, सीआईएसएफ में थे आईजी के पद पर

Fri, 12 Jul 2024 09:25 PM IST
Mayank Tripathi डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आलोक कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था सबसे पहले है। जल्द ही आलोक कुमार गोवा में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ आईपीएस और तेज तर्रार अधिकारी आलोक कुमार गोवा के नए डीजीपी बनाए गए हैं। अभी तक आलोक कुमार सीआईएसएफ में आईजी थे। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आलोक कुमार गोवा में (अपने ही बैच 1996 के) आईपीएस अधिकारी जसपाल सिंह की जगह पर ज्वाइन करेंगे। आलोक कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था सबसे पहले है। जल्द ही आलोक कुमार गोवा में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले आलोक कुमार दिल्ली पुलिस में जॉइंट कमिश्नर क्राइम और स्पेशल कमिश्नर भी रह चुके हैं। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार एनएसजी और बीएसएफ में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें