असम में हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए एलायंस एयर ने लखीमपुर जिले के लीलाबाड़ी हवाई अड्डे से अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कीं। उड़ान सेवा का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली से वर्चुवली किया। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के जीरो, मेघालय के शिलांग, मणिपुर के इंफाल और मिजोरम के आइजोल हवाई अड्डों सहित पूर्वोत्तर के चार अन्य हवाई अड्डों से केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत इस उड़ान सेवा का उद्घाटन शुभारंभ किया गया। एलायंस एयर सप्ताह में चार दिन शिलांग और सप्ताह में दो दिन जीरो के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, लीलाबाड़ी-पासीघाट और लीलाबाड़ी-तेजपुर उड़ान सेवा भी शुरू कर दी गई हैं।