फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कह रहे हैं घायल- ‘हमें चाहिए आजाद हिंद सरकार, फिर से जवाहर बाग पर कब्जा कर लेंगे’

Sun, 05 Jun 2016 03:50 AM IST
आशीष शर्मा/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घायलों ने कहा, आजाद हिंद सरकार की स्थापना की मांग नहीं छोड़ेंगे - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
किसी को गोली लगी है तो कोई पिटाई से घायल हुआ है। कई ऐसे हैं जिनमें एक कदम चलने की भी ताकत नहीं बची है। 60 से 70 साल की उम्र वाले घायल इस हाल में भी एक ही बात कह रहे हैं, ‘हमें चाहिए आजाद हिंद सरकार, ठीक होते ही हम जाएंगे और फिर से जवाहर बाग पर कब्जा कर लेंगे।’ जवाहर बाग में हिंसा में घायल इन कब्जाधारियों की यह जिद पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


बता दें, जवाहर बाग पर कब्जा जमाने वाले देश में आजाद हिंद सरकार की स्थापना और इसकी करेंसी चलाने की मांग कर रहे थे। इतनी बड़ी पुलिस कार्रवाई के बाद भी वे अपनी मांगों पर अडिग हैं। हाल यह है कि सरकार को वो अपने देश की नहीं मानते। रामपुर के विजयपाल ने बताया कि सुभाष चंद बोस वापस आएंगे। वह आजाद हिंद बैंक करेंसी का सिक्का और अपना झंडा लेकर आएंगे। उससे ही देश में महंगाई कम होगी।

कन्नौज के कंचन सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कहा। उसने कहा कि उनके पास लाठी और डंडे थे। पुलिस ने क्रॉस केस बनाने के लिए उन पर फायरिंग की। उन्होंने कोई फायरिंग नहीं की है। उनका नेता भले ही अब न हो, लेकिन वह फिर से आंदोलन करेंगे। बरेली के मिंटू सिंह का कहना है कि, ‘हमको चुनाव नहीं चाहिए, हमें आजाद हिंद बैंक करेंसी चाहिए। सभी लोग आंदोलन में इसलिए आए थे कि यह करेंसी चलेगी तो देश की महंगाई कम होगी।’
विज्ञापन


पुलिस के पास मृतकों की फोटो हैं। शनिवार को आईजी के स्टाफ अफसर सीओ विजय कपिल ने घायलों को मृतकों की फोटो दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन किसी की शिनाख्त न हो सकी।

एसएन अस्पताल से भागे 15 घायल
मथुरा के जवाहर बाग में घायल हुए 55 लोगोें को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लाया गया था। इनमेें से 15 घायल चोरी छिपे भाग गए। इसकी भनक पुलिस को नहीं लग सकी। शुक्रवार रात को उपचार के बाद 22 घायलों को आगरा पुलिस थाना फरह लेकर चली गई। सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई मथुरा पुलिस करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें