महाराष्ट्र के लातूर में 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप का आरोप आर्मी के जवान पर लगा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ ये घटना करीब 4 महीने पहले हुई थी, जब जवान ने उसका फायदा शादी का झांसा देकर उठाया। पीड़िता का कहना है कि इसी कारण उसे रोज रुला देने वाली परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसे स्कूल से निकाल दिया गया। पीड़िता को स्कूल प्रशासन ने कहा कि अगर वह यहां आती है तो इससे स्कूल की छवि पर बुरा असर पड़ेगा।
Latur, Maharashtra: 15-year-old who alleges being raped by an Army personnel on pretext of marriage 4 months ago, says, 'my school has suspended my admission saying their reputation can be tarnished if I continue to study here.' pic.twitter.com/gvbRmC25c8
— ANI (@ANI) November 27, 2017
पढ़ें: बच्ची से रेप में RJD नेता का बेटा धरा, पीड़िता के शरीर को दांतों से काटा