फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शासित राज्य सरकारों का आरोप, केंद्र वैक्सीन के आवंटन पर कर रही सौतेला बर्ताव

Mon, 26 Apr 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • राज्य सरकारों ने सरकार से 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों को नि:शुल्क वैक्सीन देने की अपील की है
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस और उसके गठबंधन वाली चार राज्य सरकारों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन के स्टॉक को अपने नियंत्रण में ले लिया है और एक मई से वे 18-45 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन देने का अभियान अपने राज्यों में शुरू नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


इन राज्य सरकारों का ये भी आरोप लगाया है कि केंद्र उनके साथ सौतेला बर्ताव कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों को नि:शुल्क वैक्सीन देने की अपील की है।

छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रियों ने एक संयुक्त वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों को कैसे वैक्सीन की खुराक मुहैया करा पाएंगे जब कि केंद्र सरकार ने सारा स्टॉक पहले से अपने नियंत्रण में ले लिया है और इसकी स्टॉक उनके लिए उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ  इंडिया ने उनसे कहा है कि वे 15 मई तक वैक्सीन की खेप नहीं भेज पाएंगे। ऐसे हम 18 से 45 साल की आयु वर्ग के लोगों को कैसे वैक्सीन मुहैया करा पाएंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास क्षमता है लेकिन वैक्सीन नहीं। भारत सरकार को राज्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से वैक्सीन की सप्लाई मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें