फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: CISF की महिला बटालियन संभालेगी एयरपोर्ट-मेट्रो रेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी, अमित शाह ने दी जानकारी

Wed, 13 Nov 2024 04:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में शामिल होने के लिए अधिक महिलाओं की इच्छा को पूरा करेगा।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि सीआईएसएफ की महिला बटालियन एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके साथ ही वे कमांडो के तौर पर वीआईपी को भी सुरक्षा प्रदान करेंगी। सीाईएसएफ की पहली महिला बटालियन को केंद्र सरकार ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी। इस बटालियन में एक हजार से अधिक महिला कर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा, "राष्ट्र के निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी एक मजबूत कदम उठाया। मोदी सरकार ने सीआईएसएफ की पहली पूर्ण महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है।" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, "महिला बटालियन अब देश के महतिवपूर्ण ढांचों एयरपोर्ट और मेट्रो रेल की रक्षा करने और कमांडो के तौर पर वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी उठाएंगी।" गृह मंत्री ने कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से राष्ट्र की रक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में शामिल होने के लिए अधिक महिलाओं की इच्छा को पूरा करेगा।

बता दें कि सीआईएसएफ में महिला कर्मियों की संख्या सात प्रतिशत से अधिक है। सीआईएसएफ भारत में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है। इसकी स्थापना 1969 में की गई थी। इसे महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक भवनों की सुरक्षा का काम सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें