फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिसंबर तक एकल खिड़की व्यवस्था से जुड़ेंगे सभी राज्य, निवेश के भरपूर मौके

Fri, 10 Feb 2023 05:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनएसडब्ल्यूएस से अभी तक 19 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश जुड़ चुके हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक आदि शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
सिंगल विंडो सिस्टम(फाइल फोटो) - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी राज्य, केंद्रशासित प्रदेश और केंद्र के 32 विभाग इस साल दिसंबर तक राष्ट्रीय एकल खिड़की व्यवस्था (एनएसडब्ल्यूएस) से जुड़ जाएंगे। इसके जरिये सभी कंपनियां कारोबार के लिए मंजूरी और अनापत्ति प्रमाणपत्र मांग सकेंगी।
विज्ञापन

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कहा कि हम पूरी सरकार को एकल खिड़की पर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

अभी तक 19 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश जुड़ चुके हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक आदि शामिल हैं। भारत-जापान व्यापार सहयोग समिति की संयुक्त बैठक में अनुराग ने कहा, इस व्यवस्था से अनुपालन बोझ कम होगा। परियोजना में लगने वाले समय में कमी आएगी। कारोबार शुरू करना और उसका परिचालन भी आसान हो जाएगा। 

अगला तीन दशक भारत का होगा, निवेश के भरपूर मौके
डीपीआईआईटी सचिव ने जापान से निवेश पर कहा कि भारत में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मजबूत आर्थिक बुनियाद, सरकार के सुधार कार्यक्रम और विभिन्न पहल की वजह से अगला तीन दशक भारत का होगा। इसलिए, आइए और भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनिए। उन्होंने कहा, जापान भारत के सबसे बड़े निवेशकों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें